बगहा, सितम्बर 18 -- मझौलिया। पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पुत्र को मझौलिया पुलिस ने पंजाब के जलंधर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशम्भरा निवासी दिलीप कुमार साह, पिता स्व. श्यामचंद्र साह के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मझौलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 459/26 में हत्या के अभियुक्त दिलीप कुमार साह को पुलिस टीम ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभियुक्त के जलंधर में होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल जांच पूरी होने के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार साह को न्याय...