सहरसा, अप्रैल 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बरसम गांव निवासी पप्पू कुमार राम (40) की पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक लीलनन्द राम के पुत्र थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने बाहर गए थे। बताया जाता है कि पप्पू कुमार राम करीब 15 दिन पूर्व ही काम की तलाश में जालंधर पहुंचे थे, जहां वह टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। रविवार की देर शाम काम समाप्त कर वह अपने ठिकाने पर लौटे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक साथी को खाना बनाने के लिए कहा और खुद सब्जी लाने के लिए बाहर निकले। रास्ते में ही अज्ञात3 वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.