छपरा, मार्च 7 -- 3 मकेर के रूकूनबाधा गांव में मृतक सुचिन्द सिंह के रोते-बिलखते परिजन मकेर , एक संवाददाता। मकेर थाना क्षेत्र के रूकुनबाधा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक सुचिंद सिंह की बुधवार को पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुचिंद सिंह पिछले पांच वर्षों से जालंधर में रहकर एक चावल मिल में ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। बुधवार की सुबह वे अपने डेरा से मोटरसाइकिल से चावल मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके साथ काम करने वाले लोगों और परिचितों में भी शोक व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि सुचिंद सिंह दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.