जालंधर में भीषण सड़क हादसा, सिंगर हनी सिंह के भतीजे सहित 2 युवकों की मौत
जालंधर।, नवम्बर 1 -- पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। ये दोनों एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। मृतकों में गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा विदित ओलाक भी शामिल है। वह पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे थे। दूसरे की पहचान पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। यह हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना के बाद हनी सिंह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की। बारादरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली। उनके अनुसार, उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे और कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.