जार में शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, जून 28 -- जार में शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुल्लहपुर पुलिस ने रविवार की शाम बिथरिया पुलिया के पास से हरे रंग के प्लास्टिक जार में शराब लेकर बेचने के युवक को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुये जेल भेज दिया।नायब दारोगा श्रीमन नारायण पाठक ने बताया कि वह गश्त पर निकले थे की मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरे रंग के जार में अवैध शराब लेकर जा रहा है। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज चौधरी निवासी धरमपुर थाना चंदौली जनपद गया बिहार बताया। जार में कुल 7 लीटर कच्ची शराब थी। जिसे सील पैक कर नमूना के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.