जार्जटाउन में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन क्षेत्र में एक छात्रा ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार, कौशाम्बी के सरायअकिल थानाक्षेत्र की एक लड़की जार्जटाउन में किराए का कमरा लेकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही कोचिंग भी करती थी। आसपास के लोगों ने छात्रा के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि सोमवार को बेटी ने मां को फोन किया था। उसने एक युवक पर लगातार परेशान करने और शादी का दबाव बनाने की जानकारी दी थी। आशंका जताई कि इसी वजह से बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.