प्रयागराज, फरवरी 16 -- इस साल बारिश में जार्जटाउन और परेड को जलभराव से बचाने के लिए पंप लगाए जाएंगे। जार्जटाउन के लिडिल रोड पर दो पंप लगाए जाएंगे। परेड में एक पंप लगाने की योजना बनी है। जार्जटाउन और परेड के अलावा शहर के बाकी हिस्से को जलभराव से बचाने के सिलसिले में सोमवार को नगर आयुक्त सीलम साई तेजा की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर निगम में आयोजित बैठक में 80 लाख प्रोत्साहन राशि से अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन, सीवाई चिंतामणि रोड, मालवीय रोड, एमजी मार्ग, अल्लापुर पंपिंग स्टेशन के पास एमएल कान्वेंट स्कूल के निकट तालाब, बक्शी बांध, जाफरी कॉलोनी पर मैकेनाइज्ड स्क्रीन, मोरी ड्रेन की सफाई करने के लिए कहा गया है। बैठक में मौजूद एक इंजीनियर ने बताया कि लिडिल रोड पर पंप लगाने का प्रस्ताव सीएम ग्रिड में है। पानी निकासी की भी एक योजना बनी है। बैठक में शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.