जहानाबाद, मई 20 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारी के खिलाफ चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान में तीरा पंचायत के जारू बनवरिया महादलित टोला से 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिसिया कार्रवाई की गई। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहे।पुलिस द्वारा कुल 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि उन सभी घरों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जिन घरों से देसी शराब की बरामदगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...