गुमला, नवम्बर 26 -- जारी, प्रतिनिधि। डीएसई नूर आलम खां ने बुधवार को राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डीएसई ने छात्रों से कहा कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन और निरंतर पुनरावृति है। उन्होंने समझाया कि रिवीजन नहीं करने से भूल हो जाती है, जबकि बार-बार अभ्यास करने से विषयों में पकड़ मजबूत होती है।डीएसई ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, उत्कृष्ट परिणाम लाने और विद्यालय सहित पूरे प्रखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को नियमित विद्यालय आने केलिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र स्कूल नहीं आता है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.