गुमला, मार्च 6 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर (बीपीएचसी) के ओपीडी भवन में घटिया फ्लाई ऐश ईंट के उपयोग को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में लगाई जा रही ईंटें मजबूत नहीं हैं और हल्के दबाव में ही टुकड़े-टुकड़े होकर टूट जा रही हैं। ऐसे में भवन की मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का नियमित रूप से किसी इंजीनियर या कनीय अभियंता द्वारा निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि समय-समय पर तकनीकी जांच होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.