जारी रहेगी तपिश की तल्खी, प्री मानसून की बारिश का इंतजार
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिलेवासियों को प्री मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना होगा। इसी बीच लोकल हीटिंग से आंधी के साथ बूंदाबादी का पूर्वानुमान जताया गया है। इस सबके बीच सोमवार को तापमान बढ़ने से लोगों को तपिश की तल्खी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 60 फीसदी रही। इससे लोगों को उमस ने भी परेशान किया। रविवार से ही गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। मौसम बदलने से तापमान में अचानक उछाल आ गया है। सोमवार को हवा की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा रही। जिससे लू जैसी स्थिति थी। लोगों को दिन में तपिश के साथ ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ सकता है। भीषण गर्मी के चलते जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.