समस्तीपुर, फरवरी 28 -- पूसा। तापमान का उतार चढ़ाव जारी है। दिन में कड़ी धूप से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। तो शाम ढ़लते ही ठंड जोर पकड़ रहा है। यह सुबह तक जारी रह रहा है। दिन व रात के तापमान के बड़े अंतर से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में ठंड गर्म का दौड़ जारी रहेगा। विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा। इस दौरान औसतन 3 से 6 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 एवं दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 33 एवं न्यूनतम 14 से 17 डिग्री से...