अमरोहा, अप्रैल 28 -- मंगलवार को भी जिलेभर में गर्मी का सितम जारी रहा। सुबह से जारी सूरज की तपिश के बीच घरों से बाहर निकले लोगों का पसीना छूटता दिखा। दिन का अधिक्तम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त चली गर्म हवा के बीच सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से जिले में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। सुबह-शाम की राहत को छोड़ दिन में आबादी पसीना-पसीना नजर आ रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। तेज धूप की तपिश के बीच घरों से बाहर निकले लोगों का पसीना छूटता नजर आया। यह भी पढ़ें- तीखी धूप-उमस ने छुड़ाए पसीने, तापमान 39 डिग्री पहुंचा दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा। जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। ऐसे में बाजारों में हर तरफ सन्नाटा पसर नजर आया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.