जारी में 58 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
गुमला, अगस्त 8 -- जारी। जारी बीआरसी में शनिवार को राज्य सरकार के उन्नति की पहिया अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 58 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई। बीडीओ रविकांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा हो, इसी उद्देश्य से सरकार साइकिल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से साइकिल से स्कूल आने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। मौके पर बीपीएम सरफराज अंसारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूर्णशंकर भगत, बीआरपी निर्भय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.