जारी में 36 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण
गुमला, जुलाई 28 -- जारी । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रखंड कृषि विभाग ने मंगलवार को 36 किसानों के बीच कुल 276 किलोग्राम प्रभेद एमएच-1142 मूंग बीज का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) अनूप सुरीन ने किसानों को समय पर बुवाई, उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और बीज का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीज से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के एटीएम अनुज खलखो व अनुराग तिग्गा ने भी किसानों को योजना की जानकारी दी तथा बीज वितरण में सहयोग किया। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.