गुमला, मार्च 17 -- गुमला। जारी प्रखंड में आदिवासी समाज के प्रमुख प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर मंगलवार को आदिवासी कला केंद्र जारी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया जाएगा। बैठक में सरहुल के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। आयोजन के लिए दिलीप बड़ाईक को मुख्य संरक्षक, संत कुमार भगत को अध्यक्ष और मंजित बैगा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक अनुष्ठानों पर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.