गुमला, मार्च 1 -- जारी प्रतिनिधि। जारी थाना अंतर्गत जरडा पंचायत में रविवार को जर्दा, मरियम टोली व दाढ़टोली गांव ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। यह बैठक सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता को लेकर आयोजित की गई। बैठक में नशापान,डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं तथा अन्य सामाजिक बुराइयों पर से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि नशाखोरी से परिवार और समाज दोनों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। वहीं डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी प्रथाएं कानूनन अपराध हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होती है।ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें। बैठक के दौरान लोगों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए समाज को न...