जारी में समावेशी शिक्षा को लेकर शिक्षक-अभिभावक बैठक
गुमला, मार्च 25 -- जारी प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम सह शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया फुलमईत देवी व विशिष्ट अतिथि बीपीएम सरफराज अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुखिया फुलमईत देवी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज और शिक्षा से अलग नहीं, बल्कि मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा से दिव्यांग बच्चों के विकास के साथ समाज में समानता व संवेदनशीलता भी बढ़ेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.