गुमला, अप्रैल 7 -- जारी। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के अचानक बदलाव के बीच बज्रपात से भारी नुकसान हुआ है। सोमवार शाम हरिहरपुर जामटोली निवासी जोसेफ तिग्गा के मवेशी की बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उसके दो मवेशी चोरी हो चुके हैं। जिससे परिवार की आजीविका पर संकट गहरा गया है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में बज्रपात से चार मवेशियों की मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...