गुमला, फरवरी 2 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमलपुर नदी बालू घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर जशपुर (छत्तीसगढ़) के बताए जा रहे हैं। जिससे अवैध बालू कारोबार में बाहरी नेटवर्क की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के समय एएसआई मनोरंजन शर्मा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सनी कुमार ने कहा कि अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.