गुमला, मार्च 14 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय बधी (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात किसी समय संजय बधी तालाब के पास गया था। जहां गिरने से उसकी डूब कर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में पड़े शव पर पड़ी, तो गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह रात में तालाब के पास चला गया होगा और पानी में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.