गुमला, अप्रैल 5 -- जारी, प्रतिनिधि। जशपुर राजघराने के उत्तराधिकारी और युवा नेता यश प्रताप सिंह जूदेव के जारी प्रखंड दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके आगमन पर जारी प्रखंड के जरडा गांव में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया। जैसे ही जूदेव गांव पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं और स्वागत गीतों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण अपने चहेते युवा नेता की एक झलक पाने और उनसे संवाद करने के लिए उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि जूदेव परिवार का इस क्षेत्र से वर्षों पुराना भावनात्मक संबंध रहा है। दौरे के दौरान जूदेव ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। जूदेव ने सभी मुद्दों...