गुमला, अप्रैल 16 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा,ट्रेनर अविनाश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष जय सिंह, रफी अंसारी, तस्लीम उद्दीन, प्रदीप खलखो एवं अर्जुन सहित कई लोग उपस्थित रहे।इस दौरान बीएलओ और बीएलए -2 के कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक व अद्यतन बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और मजबूत बनाया जा सके।बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.