जारी में आज लगेगा बेरोजगार युवाओं के लिए बहाली कैंप
गुमला, मई 10 -- जारी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआइएस द्वारा 11 मई को जारी प्रखंड में बहाली कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में ग्रामीण युवाओं का चयन शारीरिक क्षमता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड,शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शामिल हो सकते हैं। एसआईएस कंपनी के असिस्टेंट स्क्रूटमेंट इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। इस बहाली कैंप को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.