गुमला, अप्रैल 24 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लीटर जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में जारी गांव में छापेमारी के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, जावा महुआ का उपयोग अवैध रूप से महुआ शराब बनाने में किया जाता है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमुई : 13 क्विंटल जावा महुआ व शराब बनाने की उपकरण मौके पर कर दी गई नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...