गुमला, मई 4 -- जारी। जारी पुलिस ने सीकरी पंचायत के कटिंबा गांव के समीप अवैध पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों ट्रैक्टर अवैध पत्थर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सनी कुमार ने जांच करते हुए कटिंबा गांव में कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही दोनों चालक मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आई। ट्रॉलियों में नंबर प्लेट नहीं लगे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.