गंगापार, मार्च 13 -- थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत जारी बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने टायर की एक दुकान का शटर तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपये के टायर चोरी कर लिए। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जारी बाजार निवासी दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र रामसेवक की बाजार में साईं टायर्स नाम से टायर-ट्यूब की दुकान है। गुरुवार की रात वह रोज की तरह करीब पौने नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों को बुलाकर जब दुकान के अंदर देखा गया तो करीब 100 बाइक व ऑटो के टायर गायब मिले। चोरी गए टायरों की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये बत...