गंगापार, जून 16 -- कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। पीड़ित किराना व्यापारी मनीष कुमार केसरवानी ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर बाइक बरामद करने की मांग की है।मनीष के मुताबिक सोमवार रात एक निमंत्रण से लौटे तो बाइक घर के बाहर खड़ी कर लॉक कर दी थी। मंगलवार सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश और आसपास खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- कोडरमा थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...