गुमला, मार्च 18 -- जारी। ईद और रामनवमी को लेकर बुधवार को जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शनि कुमार ने की।बैठक में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने कहा कि ईद प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी समुदाय मिलकर त्योहार मनाएं। मौके पर गोबिंदपुर पंचायत की मुखिया रजनी मिंज,जरडा पंचायत के मुखिया विनय एक्का, कांग्रेस युवा अध्यक्ष अर्जुन निरंजन लकड़ा, झामुमो प्रखंड सचिव गुलामे मुस्तफा समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.