गुमला, मार्च 1 -- जारी प्रतिनिधि। जारी थाना अंतर्गत श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध महुआ जावा के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान एक घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ जावा बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शनि कुमार ने किया। उनके साथ एएसआई रमेश महतो सहित थाना के कई जवान मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। थाना प्रभारी शनि कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा महुआ जावा का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने की सूचना मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अवैध शराब से जुड़े किस...