बोकारो, मार्च 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र एवं झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर ने सोमवार को पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के ग्राम जारा में 63 के वी ए विधुत क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा और लो वोल्टेज व बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत दिलाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...