पिथौरागढ़, अप्रैल 5 -- जाराजिबली क्षेत्र के बच्चे इंटर की कक्षाओं में अध्ध्यन के लिए 22 किमी की लंबी दौड़ लगा रहे हैं। अक्टूबर 2022 को शिक्षा सचिव ने विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा की थी, चार साल बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के बच्चों को इंटर तक की कक्षाओं में अध्ययन के लिए 22 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने गांव में बैठक कर आज से डीएम कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठने की बात कही। बताया कि सिल्थाम से ढोल नगाडों के साथ ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचेंगे और आमरण अनशन पर बैठेंगे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.