धनबाद, अगस्त 7 -- राजगंज। गुरुवार शाम कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर जारमुनाई के समीप आगे चल रही बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें गोविंद दास (सीधाबाद) और प्रिंस केवट (असनासिंघा) की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...