हाजीपुर, मार्च 2 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रखंड के जारंग रामपुर गांव पहुंचे तथा अपने पार्टी के दिवंगत युवा नेता अमन कुमार के परिजनों से मुलाकात की। श्री पासवान ने जारंग रामपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 30 वर्षीय अमन कुमार की असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विदित हो कि एक सप्ताह पहले लोजपा यूथ सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन कुमार व वैशाली प्रखंड के कामेश्वर सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू की मुजफ्फरपुर में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी थी। रविवार को केंद्रीय मंत्री ने मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पीएचईडी मंत्री संजय सिंह व सांसद वीणा देवी ने भी परिजनों से मुलाकत कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.