बोकारो, मार्च 3 -- कथारा, प्रतिनिधि।जारंगडीह टाटा ब्लॉक के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कथारा चौधरी टोला निवासी 48 वर्षीय मनोज यादव, उनकी पत्नी व लगभग 16 वर्षीय बेटा शशि यादव एवं दूसरे बाइक पर सवार कथारा असनापानी मुंडा टोला निवासी 25 वर्षीय सुभाष मोदी घायल हो गए। सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़े घायल मनोज यादव एवं सुभाष मोदी को जारंगडीह अंजुमन कमेटी के सदर सैयद मो हारुण व समाजसेवी उमाशंकर मंडल ने गाड़ी से और बोकारो थर्मल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मनोज यादव की पत्नी एवं पुत्र शशि यादव को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर उपचार के लिए मनोज यादव को बोकारो रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार मनोज यादव के दोनों पैर टूट चुके हैं। दोनों बाइक चालकों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.