बोकारो, फरवरी 27 -- सीसीएल जारंगडीह भूमिगत खदान स्थित बत्ती घर मैदान में अप्रैल माह में सरहुल पर्व मनाने को तैयारी चल रही है। चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू व करमचंद हांसदा ने कहा कि जारंगडीह में बाहा बोंगा का आयोजन काफी लंबे से किया जाता रहा है। खदान संचालित होने के कारण समय उक्त स्थल में कोई भव्य आयोजन नहीं होता था, सिर्फ पूजा की जाती थी। इस वर्ष भव्य रूप से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों को आमंत्रण के अलावा बेरमो व पेटरवार प्रखंड के आदिवासी नेता, समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मानित करेंगे। सरना स्थल में नायके हड़ाम द्वारा पूजा के बाद सामूहिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया जायेगा। जुग जाहेर सरना धर्म समिति में अध्यक्ष फिनीराम सोरेन व सचिव करमचंद हांसदा को चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.