सोनभद्र, अप्रैल 13 -- बीजपुर। जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय सेवकामोड़ चौराहे पर सोमवार को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल का आगमन हुआ। इस दौरान प्रदीप जायसवाल ने सहस्त्रा अर्जुन की फोटो भेट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने समाज के बारे में संबोधन करते हुए समाज को एकजुटता का संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे जायसवाल समाज को जागरूक होने की जरूरत है समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई सताने का प्रयास करें तो हमारा जायसवाल समाज एक जुट होकर कंधे से कंधे मिल कर समाज के लोगों के साथ चलें यही हमारी पहचान है। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, सतेश्वर प्रसाद जायसवाल, रामकुंज जायसवाल, रामजतन जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.