प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़। जायसवाल समाज प्रतापगढ़ की ओर से पांच अप्रैल को होली मिलन समारोह का आयोजन श्रीराम वाटिका चिलबिला में होगा। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन के साथ-साथ वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भी आयोजन होगा। रामजी जायसवाल ने बताया कि यह मंच समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने, विचार साझा करने और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...