रुडकी, मई 15 -- कलियर। खाना खराब बनाने को लेकर दुकानदार और जायरीनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दुकान के बाहर हंगामा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बरेली से मुमताज अपने परिवार के साथ शुक्रवार को साबिर पाक की जियारत को कलियर पहुंचे थे। जियारत के बाद उन्होंने दुकान पर गरीबों में बांटने के लिए खाना बनवाया। आरोप है कि दुकान स्वामी ने खाना सही नहीं बनाया। इसकी शिकायत मुमताज ने दुकान स्वामी से की। आरोप है कि इस पर दुकान स्वामी ने गाली गलौज कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे जमकर हंगामा हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...