रुडकी, मार्च 30 -- कलियर, संवाददाता। नायब तहसीदार मोहम्मद यूसुफ ने औचक निरीक्षण के दौरान एक दरगाह कर्मचारी को जायरीनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा। नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। दरगाह साबिर पाक में कई दिनों से जायरीनों के आने से भीड़भाड़ चल रही थी। इसके चलते कलियर दरगाह में जायरीनो की भीड़ बढ़ने पर बाहरी लोग फर्जी खादिम बनकर दरगाह में सक्रिय हो जाते हैं।और बाहर से आने वाले जायरीनों से अवैध वसूली करते हैं। फर्जी खादिमों की शिकायत पर सोमवार को नायब तहसीलदार मो यूसुफ ने दरगाह का औचक निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...