बिजनौर, मई 22 -- नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नज्फे हिन्द पर सालाना मजलिसों का अकीदत और परंपरागत ढंग से आगाज हुआ। जायरीनो ने मौला अली की बारगाह में सजदा किया और अपनी मुरादे मांगी। पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। मजलिसों का आगाज सुबह मौलाना मोहम्मद असगर मैमन सादात ने किया। पहली मजलिस को दरगाह के पेश इमाम आबिद मेंहदी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने शहीद होकर दुनिया को बताया कि कायनात तक सच अच्छे इंसानो के साथ रहेगा। इनके अलावा आगरा से तशरीफ लाये शहजाद हुसैन, नौगांवा सादात के वजीर अस्करी, हैदर बिजनौरी, मोहसिन तकवी दिल्ली, शमशाद अहमद रिजवी गोपालपुर बिहार, शबीउल हसन रिजवी मऊ ने मजलिसों को खिताब किया। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले में जायरीनों ने अकीदत से मांगी मन्नते करबला का मंजर सुनकर जायरीनो की आंखे नम हो गई। ...