बदायूं, मई 18 -- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु एक विशेष आंतरिक ब्लड प्रेशर शिविर का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समाजसेवियों का स्वयं स्वस्थ रहना आवश्यक है। शिविर में सभी की जांच कर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा दिनचर्या सुधारने, नमक-कैफीन पर नियंत्रण और नियमित व्यायाम की सलाह दी गई। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, मनोज यादव, राजू साहनी, निशांत गोयल, अमित बाबू, विकास गुप्ता, शिप्रम शर्मा, अमित अग्रवाल व मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 6 महीन...