जायद में संकर मक्का बोएं, नीलगायों से पायें निजात
जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। नीलगायों से फसल बचाना है तो किसान जायद सीजन में संकर मक्का की बुआई करें। इसकी पैदावार अधिक होती है और नीलगायें भी इसे नहीं खातीं।जायद की फसलों में किसान देशी मक्का, उर्द, मूंग आदि की बुआई करते हैं। संकर मक्का के पौधों में लगने वाली पत्तियों में रेशे होते हैं। जो नीलगायों के मुंह व जीभ में चुभते हैं। जिससे नीलगाएं इन पौधों को नहीं चरतीं। संकर मक्का के खेत में जाती ही नहीं। दूसरे जब मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में मक्का की बालियां होती हैं तो वह आफ सीजन की होती हैं। बालियों में भरपूर दाने बैठते हैं इसलिए बालियां महंगी बिकती हैं। नीलगायों व रोगों से मुक्त रहने के कारण संकर मक्का की उपज भी अधिक होती है। इसलिए किसानों को इस खेती से लाभ ही लाभ है। जिले के अधिकांश किसानों का अभी मक्का की परम्परागत खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.