बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। जायद की सीजन में किसानों के लिए उद्यान विभाग की ओर से सब्जियों की खेती कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों का बीज मुफ्त में दिया जाएगा। उद्यान विभाग से मिलने वाला लाभ महज पंजीकृत किसान ही ले पाएंगे। उद्यान विभाग की ओर से जायद में सब्जियां उगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग की एकीकृत बागवानी योजना के तहत किसानों के लिए मुफ्त में बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए पहले आरो पहले पाओ के आधार पर खीरा, तोरई, कद्दू, लौकी का बीज पांच बीघा रकबा तक के लिए दिया जा रहा है। विभाग से मुफ्त में बीज प्राप्त करने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है। विभाग में जो किसानों पंजीकृत नहीं हैं वह योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। उद्यान विभाग के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद अजीम रिजवी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.