देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता जायद सीजन में जनपद में एक हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती होगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मक्के का बीज दिया जायेगा। किसानों को ब्लाकों के राजकीय बीज भंडारों से अनुदान पर बीज मिलेगा। बीज अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जायेगी।दलहनी के अलावा जायद में मोटे अनाजों की खेती की जायेगी। किसानों की आमनदी बढ़ाने को मक्के की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिन किसानों का तोरिया, आलू, मटर, मसूर आदि का खेत खाली हुआ वह जायद में मक्के की खेती कर सकते हैं। जिले में एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्के की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। मक्के की खेती करने को किसानों को प्रोत्साहित करने को उन्हे बीज पर 50 फीसदी अनुदान दिया जायेगा। किसानों को जिले के सभी विकास खण्डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.