मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। कृषि विभाग जायद की फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गया है। जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर में मूंग, उड़द और मक्का की बुवाई होगी। मूंग और उड़द की खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बीज भी मुहैया कराया जाएगा। शासन से करीब दो कुंतल बीज भेजा गया है। मुफ्त बीज उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होने आन लाइन आवेदन किया है। रबी की फसलों की कटाई अभी एक माह बाद शुरू होगी। वहीं कृषि विभाग अभी तक जायद की फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष करीब पांच हजार हेक्टेयर में जायद की फसलें मूंग, उड़द और मक्का की बुवाई कराई जाएगी। मक्का की खेती खास कर कोन ब्लाक और सीखड़ ब्लाक के विभिन्न गांवों के किसान करते है। कोन और सीखड़ ब्लाक में सिंचाई की बेहतर सुविधा होने के कारण किसान जायद की...