बलिया, जनवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। जिले के बछईपुर और कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव में स्थापित हाईटेक नर्सरी किसानों को जायद सीजन में सब्जी और फलों की अगैती खेती के लिए पौध उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी है। उद्यान विभाग इन दोनों हाईटेक नर्सरी में यह व्यवस्था दी है कि चाहे तो किसान अपना बीज देकर भी विशेषज्ञों की देख-रेख में उन्नतशील नर्सरी तैयार करा सकते हैं, या फिर विभागी ओर से तैयार की जा रही सब्जी, फसल आदि की पौध बेहद कम मूल्य पर खरीद सकते हैं। दोनों नर्सरियों से जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह और फरवरी के शुरूआत में पौध मिलने शुरू हो जाएंगे। किसानों की आमदनी दो गुना करने में सब्जियों की खेती बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। लिहाजा जिले के काफी संख्या में किसान रबी की दलहनी-तिलहनी तथा गन्ना की बुआई के बाद सह फसली के रूप में सब्जियों की खेती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.