जायदा मंदिर में हर शाम गश्त करेगी पुलिस
आदित्यपुर, जून 11 -- चांडिल। चौका पुलिस अब हर दिन शाम को जायदा प्राचीन शिव मंदिर में गश्त करेगी। बुधवार की शाम को पुलिस जायदा प्राचीन शिव मंदिर पहुंची थी। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जायदा के स्वर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के युवक की डूबने से हुई मौत होने के बाद सुरक्षा और एहतियात बरतने को लेकर पुलिस अब हर दिन मंदिर तक गश्त करेगी। शाम 6 बजे के बाद नदी तट पर कोई नहीं रहे इसके लिए प्रयास किया जाएगा। मंदिर में होम गार्ड की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोनारी के युवक की मौत मामले में थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। इधर, चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से सावन माह में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की ताकि कोई बड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.