फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान में जमीन जायजाद के बतबारे को लेकर बेटों ने अपने पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में अपने बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहादुर सिंह फोजी पुत्र हीरालाल निवासी भदान स्टेशन थाना नगला खंगर ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके आधा दर्जन बेटे हैं। रामवरन, हंसराज, ब्रह्मदेव दिल्ली में काम करते है। जबकि वीटू उर्फ आदेश, अरविन्द उर्फ छऊ, निटू उर्फ आदेश, निटू उर्फ उमेश गांधी नगर गुजरात में रहते है। पीड़ित का आरोप है कि जब भी उसके बेटे रामवरन, अरविंद, आदेश, हंसराज उर्फ बटेश्वरी गांव आते हैं तो रुपए, जमीन को लेकर उसके साथ मारपीट करते है। 20 अप्रैल को जब पीड़ित शौच के लिए जा रहा था तभी रास्ते में पीड़ित के बेटे गाली गलौज करने लगे। जब पिता ने बेटों की गाली गलौज का विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.