चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा । जायंट्स ग्रुप चाईबासा सहेली द्वारा एसपीजी मिशन बालिका छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद बेला जरई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद अध्यक्ष मंजरी पसारी व सभी सदस्यों ने जायंट्स प्रार्थना कर सेवा का संकल्प लिया। वहीं रिमझिम पसारी द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गयी। मौके पर अतिथि के रूप में अधिवक्ता सोनिका राव उपस्थित थीं। उन्होंने महिलाओं को कानून व अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को पोक्सो एक्ट के बारे में बताया। कहा कि लड़कियों को छेड़ना एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए भारतीय संविधान में सजा का प्रावधान है। उन्होंने घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव तथा महिला हिंसा के लिए भी संविधा...